ताजा पोस्ट

भारत में 77 हजार हुए कोरोना के एक्टिव केस, 24 घंटे में सामने आए 6561 मामले, 142 की मौत

ByNI Desk,
Share
भारत में 77 हजार हुए कोरोना के एक्टिव केस, 24 घंटे में सामने आए 6561 मामले, 142 की मौत
नई दिल्ली | Coronavirus Update Today: कोरोना महामारी से भारत में लगातार राहत मिल रही है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 14 हजार 947 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 77 हजार 152 हो गई है। इसी के साथ कोरोना वैक्सीनेशन डोज की संख्या भी अब 178 करोड़ पार कर गईं है जोकि, स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी राहत की बात है। इसी के साथ देश में बीते दिन कोरोना के 6 हजार 561 नए केस सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें:- America Vs Ukraine : पुतिन की धमकी के बाद, अमेरिका ने उड़ाया ‘कयामत के दिन का विमान’… देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति - Coronavirus Update Today: अबतक कुल पाॅजिटिव - 4 करोड़ 29 लाख 45 हजार 160 अबतक कुल मौतें - 5 लाख 14 हजार 388 अबतक कुल डिस्चार्ज - 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 अभी कुल एक्टिव केस - 77 हजार 152 अबतक कुल टीकाकरण - 178 करोड़ 02 लाख 63 हजार 222 डोज letter to states Corona ये भी पढ़ें:- मुठभेड़ में 3 लाख का ईनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद केरल में 2 हजार 373 नए केस भारत में केरल राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,373 नए मामले आए और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी के साथ 5,525 रिकवरी हुईं जिसके बाद और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21,664 रह गई है। दिल्ली में मिले सिर्फ 325 पाॅजिटिव वहीं, राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 325 नए मामले सामने आए हैं जबकि, एक मौत दर्ज हुई है। इस दौरान 440 लोग डिस्चार्ज हुए। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,60,561 हो गई है जबकि मृतकों की तादाद 26,127 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब कोरोना से राहत के बाद 100 फीसदी क्षमता के साथ सभी स्कूलों को फिर से खोल दिया गया हैं। ये भी पढ़ें:-  रूस की दुनिया को खुली चेतावनी, अगर बीच में आया दूसरा देश, इस्तेमाल होंगे परमाणु हथियार!
Published

और पढ़ें