जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में परकोटे के बाहर आज कोरोना संक्रमितों के पाये जाने के बाद कर्फ्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है।
पुलिस आयुक्तालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परकोटा क्षेत्र के अलावा नूरानी मस्जिद, भट्टा का बस्ती , अमृतपुरी कॉलोनी, घाटगेट पुलिस थाना, आदर्श नगर क्षेत्र, मर्दान खां की गली, एम.डी. रोड, लालकोठी थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि लॉक डाउन की सख्ती से पालना की जा रही है। सम्पूर्ण परकोटा क्षेत्र को सेनेटाईज किया गया। प्रशासन से समन्वय कर कर्फ्यू से प्रभावित सम्पूर्ण क्षेंत्र में आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है। परकोटा क्षेत्र में निर्भया स्क्वॉड द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस ने बताया कि कोरोनो के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में अब तक 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉक डाउन के उल्लंघन पर 334 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक 5,912 दुपहिया एवं चौपहिया वाहन जब्त किये गये हैं।
जयपुर में कर्फ्यू का दायरा बढ़ाया
और पढ़ें
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...
-
सिसोदिया क्या जेल से बाहर आएंगे?
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि मनीष सिसोदिया की रिहाई...
-
कई उपचुनावों पर संशय के बादल
बॉम्बे हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद देश के कम से कम दो राज्यों में दो सीटों पर...