नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रुझानों में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में आप दिल्ली कार्यालय के बाहर उत्साहित होकर इकट्ठा होने लगे हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को हुए मतदान के बाद मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली शुरुआती रुझानों में एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईटीओ में यहां स्थित पार्टी कार्यालय में दो हजार से अधिक कार्यकर्ता, वॉलेंटियर और समर्थक इकट्ठा हुए हैं, जिनकी गिनती लगातार बढ़ती जा रही है।
पार्टी ने कहा है कि 'दिल्ली के बेटे' (अरविंद केजरीवाल) की जीत का जश्न मानाने के लिए आम आदमी तक यहां आया। हालांकि, दूसरी ओर रोड के उस पार दिल्ली कांग्रेस कार्यालय की तस्वीर एक दम उल्टी रही। यहां सबकुछ सुनसान नजर आया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, एन.डी. गुप्ता और सुनील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए जीत से पहले यहां लोगों को संबोधित किया। संयज सिंह ने कहा कि दिल्ली ने 'अपने बेटे' को वोट दिया है, जिसे वे लोग (भाजपा) 'आतंकवादी' कह रहे थे।
आप के दिल्ली कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...