ताजा पोस्ट

दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal ने दी 'Dekho Hamari Delhi' मोबाइल ऐप की सौगात, बटन दबाते ही मिलेगी संपूर्ण जानकारी

Byदिनेश सैनी,
Share
दिल्ली सीएम Arvind Kejriwal ने दी 'Dekho Hamari Delhi' मोबाइल ऐप की सौगात, बटन दबाते ही मिलेगी संपूर्ण जानकारी
नई दिल्ली | 'Dekho Hamari Delhi' Mobile App: विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों समेत देश के प्रत्येक नागरिक को एक मोबाइल ऐप की सौगात दी है। इस मोबाइल ऐप में भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उनके संक्षिप्त इतिहास, लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों, बाजारों और विरासत स्थल की सैर के बारे में यूजर फ्रेंडली तरीके से संपूर्ण जानकारी दी गई है। Kejriwal Goa promise दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस ऐप के उद्धघाटन के मौके पर कहा कि, ‘देखो हमारी दिल्ली’ (Dekho Hamari Delhi) ऐप शहर में आने वालों और दिल्ली के लोगों के लिए भी उपयोगी होगा और पर्यटन के अनुभव को बढ़ाएगा। उन्होंने लोगों से ऐप डाउनलोड करने की अपील करते हुए कहा है कि, दिल्ली वालों को भी ऐसे स्मारक और भोजनालय इस ऐप में मिलेंगे जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। दिल्ली दर्शन के बिना भारत दर्शन अधूरा 'Dekho Hamari Delhi' Mobile App: सीएम ने इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, भारत दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों का दिल्ली दर्शन के बिना ट्यूर अधूरा है। दिल्ली ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ एक आधुनिक शहर भी है और-अच्छे भोजन और बाजारों से लेकर स्मारकों तक यहां सब कुछ है। केवल एक चीज की कमी थी, वह थी जानकारी। जो इस मोबाइल ऐप में उपलब्ध है। इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर मैप नेविगेशन और पर्यटन स्थलों के वर्चुअल वीडियो टूर जैसी बहुत सारी सुविधाएं हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह ऐप लोगों को दिल्ली आने और इसे देखने के लिए निमंत्रण जैसा है। पर्यटन स्थल बहुत, लेकिन जानकारी का अभाव सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में पर्यटन स्थलों की भरमार है। यहां दुनियाभर से पर्यटक आते हैं, लेकिन घूमने के लिए उनके पास जानकारी का अभाव है। अब पर्यटक इस मोबाइल ऐप, ‘देखो मेरी दिल्ली’ का इस्तेमाल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटक इस ऐप के जरिए घूमने की प्लान बना सकते हैं। सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली वालों को इस मोबाइल ऐप का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली वालों को होने वाला है। क्योंकि, खाली समय में लोग सोचते हैं कि क्या करे, कहां जाएं। ऐसे में उनके पास ये ऐप एक ऑपशन होगा जिसके जरिए वे अपने आस-पास की पूरी जानकारी जुटा सकेंगे और खाली समय का लाभ उठा सकेंगे। यह मोबाइल ऐप आपको निकट के पांच किलोमीटर के दायरे में मनोरंजन पार्क, खाने-पीने के महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों, लोकप्रिय बाजारों, सार्वजनिक शौचालयों आदि की चीजों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने का कहना है कि, ये ऐप ‘सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली वालों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इस तरह का ऐप दुनिया भर के कुछ ही शहरों में ही उपलब्ध है।
Published

और पढ़ें