नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2015 के चुनाव के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे गलत जानकारी देने के आरोप में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया है। तोमर दिल्ली की त्रिनगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इस बार भी पार्टी ने उन्हें त्रिनगर सीट से ही मैदान में उतारा है।
फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार होने के बाद तोमर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बर्खास्त कर दिया था। तोमर पर बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकन करते समय जाली प्रमाणपत्र पेश करने का भी आरोप है। जांच के दौरान तोमर ने कथित तौर पर पुलिस को बताया था कि उनके भाई ने उन्हें फर्जी डिग्री प्राप्त करने में मदद की थी।
दिल्ली के पूर्व मंत्री तोमर चुनाव लड़ने से वंचित
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...