नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आज स्पष्ट किया कि कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन कारगर उपाय नहीं है। Delhi government Lockdown की बजाय कोरोना की रोकथाम के लिए संपूर्ण वैक्सीनेशन को अधिक कारगर मान रही है। दिल्ली सरकार के मुताबिक वह केंद्र से और अधिक वैक्सीन की मांग करेगी ताकि दिल्ली में जल्द से जल्द सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके। दिल्ली उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia ने आज कहा कि हमारी भारत सरकार से अपील है कि दिल्ली में Vaccine की सप्लाई को बढ़ाया जाए। 45 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए Vaccine उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि Corona की चेन को तोड़ना है तो सभी उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाना जरूरी है और वैक्सीन की उपलब्धता होने पर दिल्ली सरकार 3 से 4 माह के भीतर पूरी दिल्ली को Vaccine लगाने में सक्षम है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए Lockdown समाधान नहीं है, केवल मास वैक्सीनेशन द्वारा ही कोरोना की बढ़ती चेन को रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेहत में सुधार, आईसीयू से विशेष कक्ष में शिफ्ट किए गए
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia ने अपने परिवार के साथ मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोरोना के टीके का पहला डोज लगवाया। उन्हें भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन का टीका लगाया गया।
टीका लगवाने के बाद उपमुख्यमंत्री ने Corona योद्धाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि, हमारे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों ने मुश्किल समय में इस महामारी से लड़ते हुए Vaccine विकसित किया। इसके लिए सभी देशवासियों की ओर से धन्यवाद। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 45 वर्ष से ज्यादा के सभी लोग महामारी को हराने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
इसे भी पढ़ें – राजस्थानः बंदूक की नोंक पर बैंक में 50 लाख की लूट, बैंककर्मी को हमला कर किया घायल