Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली पुलिस को मिटवाने पड़ रहे दिवारों पर लिखे ’खालिस्तान जिंदाबाद’…. के नारे

Khalistan

Twitter - ANI

New Delhi। Delhi Police News: ’खालिस्तान जिंदाबाद’…. ’खालिस्तान जिंदाबाद’…. के नारों ने दिल्ली पुलिस की मुसीबत बढ़ा दी है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस का एक काम और बढ़ गया है। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सड़क किनारे एक दीवार पर ’खालिस्तान जिंदाबाद’ और ’रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- ‘बेटा मेरा कमाल है हिंदुस्तान की शान है’ सिराज की मां का भावुक सन्देश  
ये भी पढ़ें:-

दिवार पर लिखे इन नारों को फिलहाल दिल्ली पुलिस ने बड़ी मशक्कत करते हुए मिटवा दिया है। इसी के साथ चेतावनी भी दी है कि, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- महिला पहलवानों के यौन शोषण का मामला गरमाया, हरियाणा के सीएम बोलें- हम संज्ञान लेंगे…!

ये भी पढ़ें:- भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं : कमल नाथ

दिल्ली पुलिस के पीआरओ सुमन नलवा ने इस मामले पर गंभीरता जताते हुए कहा है कि कुछ लोगों ने दिल्ली में कई जगहों पर देश-विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दीवारों पर लिखे हैं। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई गलत गतिविधि न हो।

ये भी पढ़ें:- आईटी नियमों में संशोधन सोशल मीडिया पर हमला

खबरों में बने रहना चाहता है
दिल्ली पुलिस ने दिवारों पर लिखे ’खालिस्तान जिंदाबाद’ और ’रेफरेंडम 2020’ के नारों को मिटवाने के साथ साथ ये भी कहा है कि, एसएफजे एक प्रतिबंधित संगठन है। ऐसे में वह खुद को फिर से उजागर करने के लिए ये हरकतें कर रहा है। वह इन हरकतों से खबरों में बने रहना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- रेलवे के कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का उत्पात

Exit mobile version