नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सब कुछ सामान्य हो ही रहा था कि रविवार को अचानक दोबारा हिंसा की अफवाह से माहौल तनावपूर्ण हो गया। रविवार रात करीब आठ बजे हिंसा की अफवाह तेजी से फैलने लगी तो दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जाने लगा। इसी बीच अफवाह की वजह से मची भगदड़ में बाटला हाउस निवासी एक व्यक्ति की जान चली गई। ओखला के बाटला हाउस इलाके मैं जैसे ही अफवाह फैली तो अचानक से भगदड़ मच गई।
इसमें हबीबुल्ला नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। वह बाटला हाउस में किराए के मकान में रहता था और कपड़े सिलाई का काम करता था। मृतक की उम्र 32 साल बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो भगदड़ के बाद हबीबुल्ला बाटला हाउस में शहाब मस्जिद के पास अचानक से गिर गया। घायल अवस्था में उसके साथी उसे अलशिफा अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति के पिता का नाम मोहब्बत नसीम हैदर है, जिन्हें इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बहरहाल जिस तरह दिल्ली के अंदर अचानक अफवाह फैली, उसे देखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से लगातार बयान जारी किए गए और यह कहा गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस लगातार इस मामले पर ट्वीट भी करती दिखी और पुलिस की तरफ से कहा गया कि अफवाह फैलाने वालों पर भी मामला दर्ज होगा।
दिल्ली में मची भगदड़ से 1 की मौत
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...