ताजा पोस्ट

यमुना उफान पर! दिल्ली के निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, लोगों को भेजा जा रहा अन्य स्थानों पर

ByNI Desk,
Share
यमुना उफान पर! दिल्ली के निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा, लोगों को भेजा जा रहा अन्य स्थानों पर
नई दिल्ली |  Yamuna Water Danger Mark: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंड़रा गया है। विदाई के दौरान जाते-जाते मानसूनी बादलों ने कई राज्यों में फिर से भारी जल वर्षा करते हुए कई इलाकों में जल भराव कर दिया है। पिछले दिनों हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में हुई भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पानी बढ़ गया। अब रही सही कसर हरियाणा ने पूरी कर दी। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह लगभग 96,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोडा गया है। जिसके चलते यमुना उफान पर आ गई है और उसका जलस्तर खतरे निशान से ऊपर है। जिसके चलते दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ गई है। Yamuna Water Danger Mark: यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए किनारे के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालना शुरू कर दिया। इस समय यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। युमाना नदी में जल स्तर 206.18 मीटर तक बढ़ गया जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान से काफी ज्यादा है। ये भी पढ़ें:- अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार Yamuna Water Danger Mark: पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बांका के मुताबिक, यमुना नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इन लोगों के लिए सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि, यमुना के किनारे करीब 37000 लोगों के घर हैं। इसलिए अब बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधान किया जा रहा है और वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है। ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले देश में कोरोना से बड़ी राहत! कम हो रहे नए मामले, आज सामने आए 3,230 नए संक्रमित
Published

और पढ़ें