ताजा पोस्ट

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सोमवार को फिर से भेजे जाएंगे सुनारिया जेल, 21 दिन की फरलो खत्म

ByNI Desk,
Share
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सोमवार को फिर से भेजे जाएंगे सुनारिया जेल, 21 दिन की फरलो खत्म
गुरुग्राम | Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) की पेरशानी एक बार फिर से बढ़ रही है। उनकी फरलो की मियाद आज रविवार को पूरी हो गई है। ऐसे में अब उन्हें सोमवार को सुबह सुनारिया जेल में सरेंडर करना होगा। जिसके बाद से उनके प्रशंसकों में निराशा का माहौल है। ये भी पढ़ें:- गुलाम नबी ‘आजाद’ के भतीजे कांग्रेस से ‘आजाद’ होकर BJP में शामिल, PM Modi को बताया प्रेरणा स्त्रोत gurmeet raam rahim कल भेजा जाएगा सुनारिया जेल Gurmeet Ram Rahim News:  गौरतलब है कि, साध्वी से दुष्कर्म के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल (Sunaria jail) में सजा काट रहे है और 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आए हुए हैं लेकिन रविवार को उसकी अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे में उन्हें सोमवार 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा में रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा। gurmeet ram rahim singh ये भी पढ़ें:- UP Polls 5th Phase Voting: प्रयागराज में मतदान केन्द्र के पास बम धमाके से अफरा-तफरी, एक की मौत दी गई जेड प्लस सुरक्षा Gurmeet Ram Rahim News:  राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आने के बाद सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ, जिस पर हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को सफाई भी देनी पड़ी। ये भी पढ़ें:- महाराणा प्रताप की लड़ाई स्वाधीनता की थी न कि सत्ता संघर्ष gurmeet ram rahim सिरसा में होता रहा इंतजार डेरा प्रमुख ने अपनी फरलो के सभी दिन गुरुग्राम स्थित डेरा सच्चा सौदा में बिताए, जिसके कारण सिरसा में डेरा समर्थक उनके आने का इंतजार करते रह गए। कई बार डेरा समर्थक रात रात तक राम रहीम के सिरसा आने के इंतजार में सड़कों पर डटे रहे। ये भी पढ़ें:- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM Modi से मांगी मदद, फोन पर बात कर कहा- हमारा दे साथ
Published

और पढ़ें