Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के लिए इस बार दिवाली बड़ी सौगात लेकर आई है क्योंकि, उन्हें दिवाली मनाने के लिए पैरोल मिल गई है। ऐसे में एक बार फिर से राम रहीम यूपी के बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दिवाली मनाएगा।
ये भी पढ़ें:- रवि शास्त्री ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमी, कहा कि…
Ram Rahim Parole: जानकारी के अनुसार, राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। आज शाम तक उसके आश्रम में पहुंचने की उम्मीद है। जिसके चलते डेरे में उसके समर्थकों में खुशी छा गई है और डेरे में उसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि, डेरा प्रमुख राम रहीम अपने अनुयायियों के साथ दिवाली यहीं पर मनाएगा। इस संबंध में बागपत सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के सुनारिया जेल से 40 दिन का पैरोल मिलने की सूचना मिली है। ऐसे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहने के साथ ही पैरोल के नियमों का पालन भी कड़ाई से कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- भाजपा विधायक को 2 महीने की जेल, कोर्ट ने सुनाई इन गंभीर आरोपों में सजा
हत्या व बलात्कार के मामले में काट रहा है सजा
Ram Rahim Parole: आपको बता दें कि, राम रहीम को 88 दिन के बाद एक बार फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम अब डेरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैरोल काटेगा। डेरा सच्चा सौदा का डेरा प्रमुख राम रहीम हत्या व बलात्कार के मामले में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा पूरी कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- बम की सूचना से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हड़कंप, मॉस्को से आई फ्लाइट की तलाशी