नई दिल्ली | Kartik Purnima 2022: साल 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लगे सूतक के दौरान आज कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने देशभर में गंगा मैया में डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। हरिद्वारा, काशी समेत तमाम गंगाघाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं को जमावड़ा लगा रहा। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार की रात्रि को देव दिवाली मनाई गई थी।
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/LVNs8Dakey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
Kartik Purnima 2022: कार्तिमास में कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी माता की पूजा करने और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस विशेष मौके पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए लाखों लोगों भीड़ देखने को मिली। घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे।
ये भी पढ़ें :- मप्र में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले एक लाख चालकों के चालान
#WATCH उत्तर प्रदेश: गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/jlgyCcfpan
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी
वहीं दूसरी ओर, इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
ये भी पढ़ें:- चोरों से साठ-गांठ पुलिस पर भारी, चौकी इंचार्ज सहित छह निलंबित
#WATCH छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में डुबकी लगाई। pic.twitter.com/9gPnjcgHtF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
Kartik Purnima 2022: यूपी के प्रयागराज में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंच गए और त्रिवेणी स्नान के बाद पूजा-पाठ किया। इस अवसर पर ओडिशा में नाव उत्सव मनाया जाता है। जिसमें छोटी-छोटी नाव बनाकर नदियों में तैराया जाता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/2ZXrpKTNHu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
ये भी पढ़ें:- बिहार : कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी, मंदिरों में भीड़