धर्म कर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

ByNI Desk,
Share
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
नई दिल्ली | Kartik Purnima 2022: साल 2022 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लगे सूतक के दौरान आज कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने देशभर में गंगा मैया में डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। हरिद्वारा, काशी समेत तमाम गंगाघाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं को जमावड़ा लगा रहा। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार की रात्रि को देव दिवाली मनाई गई थी। Kartik Purnima 2022:  कार्तिमास में कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी माता की पूजा करने और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस विशेष मौके पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए लाखों लोगों भीड़ देखने को मिली। घाट हर हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। ये भी पढ़ें :- मप्र में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले एक लाख चालकों के चालान छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी वहीं दूसरी ओर, इस पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में आस्था की डुबकी लगाई। ये भी पढ़ें:- चोरों से साठ-गांठ पुलिस पर भारी, चौकी इंचार्ज सहित छह निलंबित Kartik Purnima 2022:  यूपी के प्रयागराज में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। यहां सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंच गए और त्रिवेणी स्नान के बाद पूजा-पाठ किया। इस अवसर पर ओडिशा में नाव उत्सव मनाया जाता है। जिसमें छोटी-छोटी नाव बनाकर नदियों में तैराया जाता है। ये भी पढ़ें:- बिहार : कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी, मंदिरों में भीड़
Published

और पढ़ें