ताजा पोस्ट

पंजाब को नया सीएम मिलने के बाद इंदरबीर सिंह निज्जर बने प्रोटेम स्पीकर, अब मंत्री लेंगे शपथ

ByNI Political,
Share
पंजाब को नया सीएम मिलने के बाद इंदरबीर सिंह निज्जर बने प्रोटेम स्पीकर, अब मंत्री लेंगे शपथ
चंडीगढ़ | Inderbir Singh Nijjar Protem Speaker: पंजाब के इतिहास में आज आम आदमी पार्टी के लिए स्वर्ण दिवस है। दिल्ली से निकल कर अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ ने अब पंजाब में भी अपनी हुकूमत जमा ली है। आज बुधवार को दोपहर में आप नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद शाम को सीएम पद का कार्यभार भी संभाल लिया है। इसके बाद पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को भी शपथ दिला दी गई है। ये भी पढ़ें:- पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने ‘मान’, सम्मान करने पहुंचे केजरीवाल डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर Inderbir Singh Nijjar Protem Speaker: पंजाब में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही आज मुख्यमंत्री और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ले ली है। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर (Dr. Inderbir Singh Nijjar) विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को शपथ दिलाई। निज्जर पंजाब की अमृतसर दक्षिण सीट से जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। डाॅ. निज्जर चीफ खालसा दीवान के वर्तमान अध्यक्ष हैं। ये भी पढ़ें:- बिहार में जदयू नेता के पोते की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या, बाइक से घर आ रहा था मृतक होली बाद मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ जानकारी में सामने आया है कि, ‘आप’ का अभी पंजाब के डिप्टी सीएम बनाने कोई विचार नहीं है। इसी के साथ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी होली के बाद 19 मार्च को पंजाब के मंत्रियों को शपथ दिला सकती है। माना जा रहा है कि, फिलहाल 10 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- ‘सिद्धू’ पर ‘गाज’! पंजाब में हार के बाद पद से दिया इस्तीफा, कहा- हाईकमान की जैसी इच्छा, वैसा ही किया

Published

और पढ़ें