ताजा पोस्ट

छठ पूजा पर दिल्ली में ड्राई डे का ऐलान, नहीं मिलेगी शराब

ByNI Desk,
Share
छठ पूजा पर दिल्ली में ड्राई डे का ऐलान, नहीं मिलेगी शराब
नई दिल्ली | Dry Day on Chhath Puja 2022: छठ पूजा 2022 के पर्व की शुरूआत हो चुकी है जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह छाया हुआ है। इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी दिल्ली में 30 अक्टूबर यानि छठ के दिन के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उप राज्यपाल विनय कुमार ने छठ के दिन को ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। ऐसे में अब छठ वाले दिन दिल्ली में शराब पर रोक रहेगी। ये भी पढ़ें:- करिश्मा कुदरत का! 7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, डॉक्टर भी हैरान Dry Day on Chhath Puja 2022: इसी के साथ उप राज्यपाल ने पिछले साल दिल्ली में यमुनाघाटों पर छठ पर लगाए गए बैन को भी हटा दिया है। जिसके बाद दिल्ली में यमुना नदी के किनारे घाटों पर अब छठ पूजा की जा सकेगी। एलजी ने यमुनाघाटों पर से बैन हटाने के ऐलान के साथ ही दिल्ली सरकार को भी निर्देश दिया है कि छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग और पानी की व्यवस्था किया जाए। इसके बाद आईटीओ स्थित यमुना घाट पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यहां पर कृत्रिम घाट भी बनाया गया है। ये भी पढ़ें:- हिमाचल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा एक्शन, प्रेम सिंह 6 साल के लिए सस्पेंड वहीं इसी बीच, दिल्ली से पूरब की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। छठ पर घर जाने वाले लोगों को ट्रेनों में जहां जगह नहीं मिल रही है वहीं, भारी मांग को देखते हुए एयर लाइन कंपनियों ने भी अपनी टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं। पटना, दरभंगा, गया या बनारस जाने के लिए अब यात्रियों को तीन गुना तक अधिक किराया देना पड़ रहा है। दिल्ली में छठ पूजा के लिए विशेष तैयारियां - दिल्ली में छठ पूजा के लिए विशेष तैयारियां के चलते डीडीए के बड़े पार्कों में गड्डा खोद घाट बनाए गए हैं। - दिल्ली में 3500 सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर को तैनात किया जाएगा। - पार्कों में पूजा के लिए कई जरूरी तैयारियां पानी, लाईट आदि की व्यवस्था जा रही हैं। - सुरक्षा और व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के जवान और सिविल डिफेंस टीम की तैनाती की तैयारी। ये भी पढ़ें:- हिमाचल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा एक्शन, प्रेम सिंह 6 साल के लिए सस्पेंड
Published

और पढ़ें