नई दिल्ली | Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में शनिवार को धरती एक बार फिर से कांप उठी है। यहां आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान के फैजाबाद में सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर भूकंप ने धरती को कंपा दिया है।
अफगानिस्तान के फैजाबाद में शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पर 4.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई 170 किलोमीटर थी।
ये भी पढ़ें:- Punjab Board की 10वीं-12वीं समेत इन परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, यहां करें चेक
जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में आज आए भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों और इमारता से बाहर निकल आए। लोगों ने साफतौर घर के सामानो को हिलते हुए देखा। हालांकि, इस भूकंप में अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:- बाइडेन के बाद पुतिन भी वार्ता को तैयार!
Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान के फैजाबाद में शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से भारत में खतरा बढ़ सकता है। क्यों इससे पहले अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद भारत में कई दिनों तक धरती कांपती रही थी।
ये भी पढ़ें:- मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला
भूकंप आए तो इन बातों का रखें ध्यान
– भूकंप के झटके महसूस होने पर पर सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
– भूकंप से इमरातों और घरों के गिरने का खतरा रहता है। ऐसे में इनसे बाहर निकलकर खुले में चले जाए।
– यदि घर के अंदर हैं तो भूकंप के दौरान जमीन पर झुक जाएं।
– घर में किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे बैठ जाएं।
– भूकंप के दौरान शीशे, खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों से दूर रहें। गिरने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें।
– यदि घर के बाहर हैं तो बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों और बिजली/टेलीफोन आदि के पोल से दूर रहें।
– यदि खुली जगह पर हैं तो भूकंप के आने पर एक स्थान पर रुक जाएं।