नई दिल्ली | Pakistan Earthquake: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की धरती आज तड़के कांप उठी। पाकिस्तान जबरदस्त भूकंप के झटकों से हिल उठा। जिसमें बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसारन होने की खबरें हैं। अभी तक जानकारी के अनुसार, भूकंप से पाकिस्तान में 20 लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि अभी ये संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप के झटके तब आए जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक आज गुरूवार तड़के साढ़े 3 बजे पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई है।
ये भी पढ़ें:- Aryan Khan Drug Case : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने NCB की कार्रवाई को बताया फर्जी, कहा- नहीं मिला कोई ड्रग्स..
Pakistan Earthquake: आज आए भूकंप का केंद्र दक्षिणी पाकिस्तान के हरनेई में था। भूकंप के तेज झटकों से घरों में सोए लोग अचानक खबराकर बाहर को दौड़े। चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसका असर पड़ोसी देश अफगानिस्तान (Afghanistan) समेत उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखने को मिला। भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हरनेई हुआ है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पड़ता है। यहां राहत और बचाव के कामों के लिए विशेष बल भेजा जा रहा है।
इसलिए आता है Earthquake
पृथ्वी की बाहरी परत में अचानक हलचल होती है जिससे उत्पन्न ऊर्जा इसका कारण होता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर भूकंप की तरंगें पैदा करती है। ये तरंगे धरती को हिलाकर प्रकट होती है। भूकंप आने के दो कारण होते हैं-प्राकृतिक या मानवजनित। ज्यादातर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। ये मुख्य दोष भारी मात्रा में गैस प्रवास, ज्वालामुखी, पृथ्वी के भीतर गहरी मीथेन, भूस्खलन अथवा नाभिकीय परिक्षण हैं। 3 रिक्टर की तीव्रता से आने वाला भूकंप सामान्य होता है जबकि 7 रिक्टर से आने वाला भूकंक गंभीर क्षति पहुंचाने वाला होता है।