ताजा पोस्ट

जापान में भूकंप के तेज झटके

ByNI Desk,
Share
जापान में भूकंप के तेज झटके
टोक्यो। जापान के कागोशिमा प्रांत में अमामीशिमा द्वीप के तट पर आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं उन्होंने कहा कि कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप देर रात 12.51 बजे आया था, वहीं इसका केंद्र 28.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। यह भूकंप 160 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह भूकंप कागोशिमा के कुछ 4 हिस्सों में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय स्केल पर 7 दर्ज की गई। हालांकि इससे किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
Published

और पढ़ें