nayaindia anti Modi posters मोदी विरोधी पोस्टर लगाने पर आठ गिरफ्तार
ताजा पोस्ट

मोदी विरोधी पोस्टर लगाने पर आठ गिरफ्तार

ByNI Desk,
Share

अहमदाबाद। दिल्ली के बाद अब गुजरात में मोदी विरोधी पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई हुई है। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में पोस्टर लगाने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी के अभियान के तहत शहर के कई हिस्सों में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए गए थे। पार्टी ने एक दिन पहले ही पूरे देश में यह अभियान शुरू किया है। इससे पहले दिल्ली में इसी तरह के पोस्टर लगाने के मामले में एक सौ एफआईआर दर्ज हुई थी।

बहरहाल, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ ये पोस्टर अभियान देश भर में 11 भाषाओं में शुरू किया है। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा उर्दू, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू, बांग्ला, ओड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी में भी पोस्टर जारी किए गए हैं।

पिछले हफ्ते, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीवारों पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले हजारों पोस्टर दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। उसने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को खराब करने और पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं होने के कारण की गई।

Tags :

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें