श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कवांगम क्षेत्र में आज सुबह एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक खास जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, आतंकवादियों ने मुठभेड़ शुरू कर दी।
मुठभेड़ के अंत में तीनों आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान की जा रही है। बीते 10 दिनों में हुए कई मुठभेड़ और मंगलवार की मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को मिलाकर शोपियां जिले में कुल 17 आतंकवादी मारे गए हैं।
कश्मीर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...