ताजा पोस्ट

उत्तराखंड में पलट सकता है पांसा! जानें क्या कह रहा एक्जिट पोल

ByNI Political,
Share
उत्तराखंड में पलट सकता है पांसा! जानें क्या कह रहा एक्जिट पोल
देहरादून | Exit Polls 2022: देश मे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 का घमासान खत्म हो गया है। लेकिन अब शुरू हो गई है जोड़-तोड़ की राजनीकित। ऐसे में अगर उत्तराखंड की बात की जाए तो यहां सत्तारूढ भाजपा को खतरा होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, सभी एक्जिटपोल भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को भी इस बार सीटों में फायदा होता दिख रहा है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी वापस सत्ता में लौटने का दावा किया है। चुनावों के बाद जारी किए गए सभी एग्जिट पोल में प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही है, जबकि, अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ को यहां न के बराबर स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है। ये भी पढ़ें:- चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने दिया झटका! CNG के बढ़े दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के भाव Election promises have limit इनमें देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला Uttarakhand Assembly Elections 2022: देवभूमि उत्तराखंड में अधिकतर एग्जिट पोल तो यही बता रहे हैं कि, राज्य में एक ही पार्टी की सरकार दोबारा न बनने का मिथक टूट सकता है। एग्जिट पोल रुझानों के अनुसार भाजपा को 31 से 39 और कांग्रेस को 26 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी ने यहां मजबूती से ताल ठोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी था, ऐसे में आम आदमी पार्टी भी अपना खाता खोलने में कामयाब रह सकती है। ये भी पढ़ें:-  Exit Poll Live : पंजाब में सबको झाड़ू मारकर AAP बनाएगी सरकार, मिले 76-90 सीटें… जोड़-तोड़ का गणित हालांकि, ये एक्टिज पोल कितने सही होते हैं इसका पता तो 10 मार्च को चलेगा। लेकिन अभी तक के रूझानों को देखते हुए तो सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का गणित बैठाया जा रहा है। ये भी पढ़ें:-  भारत के सभी राज्यों में घटे कोरोना केस, देश में 24 घंटे में मिले 3,993 नए मामले, 108 लोगों की मौत ये भी पढ़ें:-  Exit Poll Live : गोवा में दीदी का ‘खेला हौबे’, किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं …
Published

और पढ़ें