ताजा पोस्ट

Noida: फेल हो चुका दिल 3 साल बाद फिर से धड़क उठा, डाॅक्टरों ने भी माना इसे चमत्कार

Share
Noida: फेल हो चुका दिल 3 साल बाद फिर से धड़क उठा, डाॅक्टरों ने भी माना इसे चमत्कार
नोएडा | Failed Heart Beating Again: देश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने डाॅक्टरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये मामला नोएडा से है जहां एक व्यक्ति के दिल ने 3 साल पहले पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था, यानि के फेल हो चुका था। ऐसे में डाक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए उसके आर्टिफिशियल दिल लगाया था। लेकिन, अब अचानक से उसका दिल फिर से धड़क उठा है। जिसके डाॅक्टर भी हैरान रह गए हैं। डॉक्टरों ने अब उसके सीने से आर्टिफिशियल दिल को वापस निकाल लिया है। लेकिन ये चमत्कार कैसे हुआ इसको लेकर सभी अचंभित हैं। ये भी पढ़ें:- अब खाना बनाना और खाना दोनों ही महंगे! पेट्रोल-डीजल के साथ आज रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी नोएडा में हुए इस हैरान करने वाले मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक दुनियाभर में 2 या 3 ही ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीज का दिल फिर से धड़कने लगा हो। लेकिन देश में यह पहला मामला है। ये भी पढ़ें:- India Coronavirus: कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तक के सबसे कम केस दर्ज, मौतों की संख्या भी घटी, जानें ताजा हाल इराक का है नागरिक Failed Heart Beating Again:  नोएडा में जिस व्यक्ति के साथ ये चमत्कार हुआ है वह उसका नाम हनी जवाद मोहम्मद है और वह इराक का नागरिक है। वह 2018 में इलाज के लिए भारत आया था तब उसकी स्थिति खराब थी और वह चल फिर नहीं सकता था। most heart attacks come on Monday? ये भी पढ़ें:- ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले Arvind Trivedi का हार्टअटैक से निधन, आज होगा अंतिम संस्कार हर 6 महीने में आता है चेकअप करवाने नोएडा के फोर्टिस हार्ट एंड वैस्कुलर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अजय कौल ने बताया कि, डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए आर्टिफिशियल दिल (ventricle assist device) उसके सीने में लगाई थी। तब उसे दो हफ्ते बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। जिसके बाद वह इराक चले गया और हर 6 महीने में चेकअप के लिए यहां आता है। ये भी पढ़ें:- त्रिपुरा: विधायक आशीष दास ने सिर मुंडवाकर पार्टी छोड़ने का किया ऐलान, कहा- देश की कमान होगी ‘ममता बनर्जी’ के हाथ
Tags :
Published

और पढ़ें