ताजा पोस्ट

Rajasthan: BJP नेता कैलाश मेघवाल पर किसानों का हमला, कपड़े फाड़े, राज्य में ये दूसरी घटना

Share
Rajasthan: BJP नेता कैलाश मेघवाल पर किसानों का हमला, कपड़े फाड़े, राज्य में ये दूसरी घटना
जयपुर | Farmers Attack on BJP Leader: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आज शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) के साथ मारपीट हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के खिलाफ हो रहे भाजपा के जिला स्तरीय प्रदर्शन के दौरान किसानों ने महाराजा गंगासिंह चैक पर प्रदर्शन में शामिल होने आए हनुमानगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के कपड़े फाड़ डाले। ये भी पढ़ें:- कोरोना के समय में भी आप घूम सकते है मालदीव, इजिप्ट जैसी जगह, करना होगा बस यह काम पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग कलक्ट्रेट पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने जबरदस्त विरोध किया। किसान कैलाश मेघवाल (BJP Leader Kailash Meghwal) को देखकर अचानक भड़क गए और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए कपड़े फाड़ (Farmers Attack on BJP Leader) डाले। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बीच में आकर भाजपा कार्यकर्ता कैलाश मेघवाल (Kailash Meghwal) को छुड़वाना पड़ा। वहीं भाजपा की सभा की तरफ विरोध करने के लिए आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोकना चाहा तो किसान तीन जगह बैरीकेट्स तोडकर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। ऐसे में किसानों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। जिससे कुछ किसानों को हल्की चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें:- अफगान सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, मार गिराए ढेरों आतंकवादी, युद्धक विमानों से हमले कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे थे किसान आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर कृषि कानूनों (Kisan Andolan agaist agricultural law) से नाराज किसानों ने भी किसान मोर्चा के आव्हान पर धरना दिया हुआ था। तभी किसान भाजपा कार्यकर्ता कैलाश मेघवाल (BJP Leader Kailash Meghwal) को देखकर आक्रोशित हो गए और उनके साथ ये घटना कर डाली। ये भी पढ़ें:- चांदी को सोने में बदलने के लिए पीवी सिंधु सेमीफाइनल में दुनिया की नम्बर एक ताई त्ज़ु यिंग से भिड़ेगी भाजपा के पूर्व विधायक के भी फाड़ डाले थे कपड़ें आपको ये भी बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही जयपुर में शहांजापुर में आंदोलन कर रहे किसानों ने भाजपा नेता प्रेम सिंह बाजौर पर हमला कर उनके भी कपड़े फाड़ दिए थे। Kisan Andolan agaist agricultural law
Published

और पढ़ें