समाचार मुख्य

किसानों ने रोका भाजपा का कार्यक्रम

ByNI Desk,
Share
किसानों ने रोका भाजपा का कार्यक्रम
farmer protest yamunanagar : चंडीगढ़। केंद्र सरकार के बनाए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने हरियाणा में भाजपा और उसकी सरकार का विरोध तेज कर दिया है। हरियाणा में किसानों ने दो जगहों पर भाजपा को कार्यक्रम करने से रोक दिया। हरियाणा के दो जिलों में शनिवार को कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे भाजपा नेताओं के विरोध से नाराज किसान पुलिस से भिड़ गए। गौरतलब है कि किसान पिछले सात महीने से लगातार केंद्रीय कानूनों का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को किसानों और भाजपा नेताओं के टकराव की खबरें हरियाणा के यमुनानगर और हिसार जिलों से मिलीं है। राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा शनिवार को यमुनानगर में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करने वाले थे, जहां किसानों से पुलिस की झड़प हो गई। किसानों ने पहले भाजपा और जननायक जनता पार्टी के नेताओं को जिले में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने की अनुमति नहीं देने की अपील की थी। किसानों की धमकी के बाद कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हालांकि, किसान ट्रैक्टर पर पहुंचे और बैरिकेड्स को तोड़ दिया। हिसार में भी किसानों ने इसी तरह कार्यक्रम को बाधित किया। वहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ गुरु जंबेश्वर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती थी। Corona Update: दुनिया में बढ़ रहा है कोरोना, सबूत हैं कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई दोपहर तक किसान कार्यक्रम की जगह पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की थी कि प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण भाजपा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पिछले दिन इस तरह की घोषणा के बावजूद कार्यक्रम का आयोजन होने से किसान भड़क गए। उन्होंने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की धमकी दी। farmer protest yamunanagar
Published

और पढ़ें