गाजियाबाद | Ghaziabad Accident: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रोड एक्सीडेंट के बाद एक कार चालक का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने पर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कार में फंसी बाइक को किस तरह से बेखौफ होकर सड़क पर घसीटता ले जा रहा है और लोगों के रोकने पर भी रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना का वीडियो तो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया है।
Car Bike Accident: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस खौफनाक वीडियो ने सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, पहले कार ने बाइक में टक्कर मारी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए और बाइक कार के बोनट में फंस गई। इसके बाद कार चालक ने कार को तेज स्पीड में भगाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडिया पीछे चल रहे बाइक सवार ने बना लिया। जिसे देखकर लोगों के होश उड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- गुजरात चुनावों से पहले BJP को झटका! दिग्गज नेता ने 32 साल का नाता तोड़ा, क्या अब कांगेस की राह…
Car Bike Accident: जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की बताई जा रही है। इसमें एक कार चालक ने सड़क पर गाड़ी चलाने की सारी हदें ही पार कर दी है। मंगल बाजार चौक के पास तेज रफ्तार कार करीब एक किलोमीटर तक बाइक को लेकर दौड़ती रही। इस घटना को जिसने भी आंखों से देखा होगा, वह अब सड़क पर चलने से तो घबराएगा जरूर। ये भी पढ़ें:- विदाई के बाद लौटते समय दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, 4 की मौत Ghaziabad Accident: गनीमत ये रही कि, कार की टक्कर से बाइक सवारों को कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन बाइ का कचूमर बन गया। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है। यह तो रात का समय था जब रोड़ खाली थी अगर दिन होता तो पता नहीं क्या होता। जब कार चालक गाड़ी में फंसी कार को लेकर सड़क पर दौड़ा रहा था तब ऐसे चिंगारिया निकल रही थी मानों दिवाली पर चलाये जाने वाले जमीन चक्कर चलाए जा रहे हो।#WATCH गाजियाबाद: सड़क हादसे के बाद एक कार द्वारा बाइक को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो 03.11 का है।
इंदिरापुरम CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा, "कार और बाइक में टक्कर हुई। बाइक सवार सुरक्षित है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।"(04.11) pic.twitter.com/JkRmgBgQ0O — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2022