भोपाल | Umang Singhar: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी अपने ही दिग्गज नेता को लेकर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी उमंग सिंघार ने पार्टी को परेशानी में डाल दिया है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे रेप और मारपीट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में एक 38 साल की विवाहित महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नौगांव पुलिस ने उमंग सिंघार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- Bihar: शादी की रस्म के लिए जमा हुए लोगों का काल बना तेज रफ्तार ट्रक, 12 की मौत, कई घायल
क्या लगाए महिला ने आरोप कांग्रेस नेता उमंग सिंघार पर एफआईआर दर्ज करवाते हुए महिला ने आरोप लगाया गया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की गई। इसी के साथ महिला का विधायक पर आरोप है कि, उन्होंने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। कांग्रेसी नेता उमंग सिंघार पर लगे आरोपों में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है। उन पर केस दर्ज कराने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेत्री है। ये भी पढ़ें:- Shehnaaz Gill ने दिखाया स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज, देख फैन्स हुए शॉक्ड गायब हुए सिंघार, फोन तक नहीं उठा रहे Umang Singhar: खुद पर पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद से कांग्रेसी नेता उमंग सिंघार गायब हो गए हैं। सिंघार अपने विधानसभा क्षेत्र में भी नहीं हैं। इसी के साथ वे किसी का भी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें:- Rakul Preet का दिखा ग्लैमरस अंदाज, बाथटब में लेटकर दिए एक से एक पोजकांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ़ घरेलू हिंसा मामला दर्ज किया है। मामले में IPC की 498, 377, 376(2), 323, 294,506 धारा लगाई गई है।आगे की जांच कर की जा रही है: आदित्य प्रताप सिंह, SP धार, मध्य प्रदेश pic.twitter.com/ovJh6UOVpI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2022