ताजा पोस्ट

MP : विवादित टिप्पणी पर मुसीबत में फंसे शायर मुनव्वर राणा, दर्ज हुआ केस

Share
MP : विवादित टिप्पणी पर मुसीबत में फंसे शायर मुनव्वर राणा, दर्ज हुआ केस
गुना | FIR Against Munawwar Rana: शायर मुनव्वर राणा एक विवादित टिप्पणी देकर मुसीबत में फंस गए हैं। मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ महर्षि वाल्मिकी (Maharishi Valmiki) पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धारा 505 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उन पर लखनऊ में पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है। ये भी पढ़ें :- देश में घट रहे Corona केस, पिछले 24 घंटे में 354 मरीजों मौत, सामने आए 25,467 नए संक्रमित Maharishi Valmiki की तुलना Taliban से करने पर BJP अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय ने गहरा आक्रोश जताया है। उनके नेतृत्व में वाल्मिकी समाज (Valmiki Samaj) व बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में सुनील मालवीय ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, यह हिंदू आस्था व दलितों का अपमान है। उन्होंने कहा कि, महर्षि वाल्मीकि न केवल पवित्र ग्रंथ रामायण के रचनाकार थे बल्कि उन्हें हम भगवान मानकर पूजा भी करते हैं। ये भी पढ़ें :- Corona Returns : जन्माष्टमी के पहले मथुरा से आई बुरी खबर, 3 दिनों में 6 बच्चों की मौत 40 के ज्यादा बीमार… ये है पूरा मामला FIR Against Munawwar Rana: मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) ने रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मिकी (Maharishi Valmiki) की तुलना तालिबानियों से की थी। जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई की गई है। एक बयान में मुनव्वर राणा ने कहा था कि तालिबानी भी 10 साल बाद वाल्मिकी होंगे। वाल्मिकी एक रचनाकार थे और हिंदू धर्म में तो किसी को भी भगवान कह देते हैं। मुनव्वर में इस विवादित बयान के बाद से उनके लिखाफ लोगों में नाराजगी है। समाज के लोगों का कहना है कि राणा की यह टिप्पणी हिंदू धर्म पर हमला ही नहीं, बल्कि दलित समाज, वाल्मीकि के अनुयायियों और भगवान वाल्मीकि के खिलाफ विष वमन है। ये भी पढ़ें :- पाकिस्तानी PM Imran Khan की पार्टी की नेता का दावा, तालिबान हमारे साथ, अब कश्मीर जीतकर देगा
Tags :
Published

और पढ़ें