नई दिल्ली | Firing at Rohini Court: राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार नई-नई घटनाएं होना सामने आ रही हैं। अब दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी में सामने आया है कि, यहां एक वकील पर गोली चलाई गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। बता दें कि, रोहिणी कोर्ट में गोली चलने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 24 सितंबर को भी यहां गोली चली थी।
ये भी पढ़ें:- पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संभाला पदभार, सिद्धू के स्थान पर संभाला मोर्चा
Firing at Rohini Court: जानकारी में सामने आया है कि, कोर्ट परिसर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी ने ही किसी बात को लेकर फायरिंग की है। फायरिंग की होने घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है कि, ऐसी क्या बता हुई कि गार्ड ने वकील पर गाली चलाई।
ये भी पढ़ें:- देश में 14,241 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, तीन दिन से सामने आ रहे 2 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। pic.twitter.com/runQem4vGj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2022
सुरक्षाकर्मी ने चलाई गोली
दिल्ली पुलिस ने इस फायरिंग की घटना की पुष्टि करते हुए जांच में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोहिणी कोर्ट परिसर में दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच झगड़े के बाद हुई मारपीट को लेकर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नागालैंड पुलिस का सुरक्षाकर्मी स्थिति को कंट्रोल कर रहा था उसी दौरान उसकी सर्विस बंदूक से गोली चल गई। गनीमत ये रही कि, बंदूक से निकली गोली जमीन पर जा टकराई और किसी को भी नहीं लगी।
ये भी पढ़ें:- भाजपा नेता आदित्य मिश्रा की संदिग्ध हालत में मौत पर परिवार ने जताई हत्या की आशंका, महंत नरेंद्र गिरि के थे बेहद करीबी
पिछले साल कोर्ट परिसर में फायरिंग से हुई थी तीन मौतें
गौरतलब है कि, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में गोली चलने की ये पहले घटना नहीं है इससे पहले भी कोर्ट परिसर में पिछले साल 24 सितंबर को दो बदमाशों ने जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया था।