फिरोजाबाद | Firozabad BUs Accident: देश में जैसे-जैसे लोगों की सुविधाओं के लिए स्पीड से उन्नति की राह आसान होती जा रही हैं और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं वैसे-वैसे इन पर भी स्पीड का कहर दिखता नजर आ रहा है। एक्सप्रेसवे पर लगातार भीषण हादसे सामने आ रहे हैं। अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह 4:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखदायी घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।
ये भी पढ़ें:- बिहार में जहरीली शराब ने मचाया कोहराम, अब तक 5 की मौत, 6 की हालत गंभीर
तेज रफ्तार का दिखा कहर
जानकारी के अनुसार, आज सुबह लुधियाना से यूपी के रायबरेली जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा शिकोहाबाद के नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास हुआ है। तेज रफ्तार बस डीसीएम से टक्करा गई। बस में लगभग 45-50 लोग सवार थे। इस भीषण टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें:- पहली पारी पहला प्रहार, विराट के फैन्स को दूसरी पारी का इंतजार
ये भी पढ़ें:- हुजूर, जन सुविधा के लिए टैक्स का पैसा राष्ट्र निर्माण है…
मृतक मां-बेटे की हुई पहचान
Firozabad BUs Accident: ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, इसमें 4 पुरुष, 1 महिला समेत बच्चे की मौत हो गई जबकि, 21 लोग घायल हो गए। घायल हुए 9 लोगों को शिकोहाबाद और बाकी अन्य घायलों को सैफई में इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों में एक 22 साल महिला रीना और उसके 15 माह के पुत्र आयांश की पहचान हो गई है। ये महिला कोसंबी थाना असोथर जिला फतेहपुर की निवासी थी। बाकी मृतकों की पहचान के लिए पड़ताल जारी है।
ये भी पढ़ें:- चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने के लिए अपनाए अदरक, इस्तेमाल करने का…
ये भी पढ़ें:- चीन पर सरकार से सवाल और राहुल की निडरता!