समाचार मुख्य

कई राज्यों में बाढ़ का कहर, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से बुरे हाल

ByNI Desk,
Share
कई राज्यों में बाढ़ का कहर, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ से बुरे हाल
Flood in many states नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से नदियों में उफान आया हुआ है और बाढ़ का पानी गांवों-शहरों में घुस गया है। बिहार की राजधानी पटना से लेकर दूर-दराज के इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तो राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की वजह से बुरे हालात बने हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मॉनसून में अब तक हिमाचल में 214 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और नदी किनारे बनी एक सौ झुग्गियों को वहां से हटाने के लिए कहा गया है। Read also जासूसी, महंगाई मुद्दे पर नहीं चली संसद मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सोमवार को हुई भारी बारिश से कई स्थानीय नदियां उफान पर हैं, जिससे आसपास के गांवों में पानी घुस रहा है। भारी बारिश और रेलवे लाइन पर पानी भर जाने की वजह से भोपाल-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 15 घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। श्योपुर में दो जगह पानी में फंसे करीब एक सौ लोगों को राहत और बचाव दल ने सकुशल बाहर निकाल लिया। शिवपुरी के कोलारस में बाढ़ में फंसे करीब एक हजार लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ तीन हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि सेना की चार टुकड़ियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। Read also गरीबों को सशक्त बना रही है सरकार: मोदी उधर राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार की शाम को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और कई हादसे भी हुए हैं। पश्चिम बंगाल के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। दूर-दराज के इलाकों में फंसे लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए निकाला जा रहा है। हुगली जिले के कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। बिहार के पटना में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। Read also गोगरा इलाके से हटेगी चीनी सेना राजधानी दिल्ली में लगातार चार दिन बारिश हुई है और इसी बीच हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण से दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर गया था। ऐसे में नदी के आसपास की झुग्गियां को खाली कराकर लोगों को कैंपों में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में हालात बिगड़े हैं। प्रदेश में मॉनसून के दौरान अलग अलग हादसों में 214 लोगों की मौत हो चुकी है। Flood in many states
Published

और पढ़ें