नई दिल्ली | Roger Binny BCCI President: भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष बन गए हैं। निर्विरोध चुने गए 67 वर्षीय बिन्नी अब सौरव गांगुली की जगह लेंगे और बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि, सौरव गांगुली 2019 से 2022 तक इस पद पर रहे।
ये भी पढ़ें:- केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह श्रद्धालुओं समेत सात की मौत
बैठक में ये सब रहे मौजूद
आज मंगलवार को मुंबई के ताज होटल में BCCI की एजीएम बैठक हुई। जिसमें सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी शामिल हुए थे। बैठक में रोजर बिन्नी को निर्विरोध बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद सौंपा गया।
ये भी पढ़ें:- भारत में कोरोना के नए सबवेरिएंट की दस्तक! पुणे में मिला पहला केस, आज सामने आए 1,542 नए मामले
राज्य निकाय का छोड़ना होगा पद रोजर बिन्नी बंगाल क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं। इसके अलावा बिन्नी भारतीय टीम के चयनकर्ता भी रहे हैं। जानकारी में सामने आया है कि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे लेकिन अब उनके बीसीसीआई अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्हें वो राज्य निकाय में पद छोड़ना होगा। ये भी पढ़ें:- ड्रग स्मगलरों-आतंकियों के बीच कनेक्शन को लेकर NIA की कई राज्यों में छापेमारी भारतीय टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं बिन्नी Roger Binny BCCI President: आपको ये भी बताना चाहेंगे कि, रोजर बिन्नी 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य भी रहे हैं। बिन्नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत 1979 में की थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में अपना पहला टेस्ट खेला था। जिसके बाद 1980 में ऑस्ट्रेलिया साथ पहला वनडे खेला था। ये भी पढ़ें:- गैर कश्मीरी खून से फिर रंगी घाटी! शोपियां में यूपी के दो लोगों की हत्या रोजर बिन्नी का क्रिकेट करियर टेस्ट करियर मैच - 27 रन - 830 विकेट - 47 ये भी पढ़ें:- बदायूं में सिंथेटिक दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़ वनडे करियर - 72 विकेट - 77 रन - 629Former India cricketer Roger Binny appointed as the next BCCI President taking over from Sourav Ganguly. (File Pic) pic.twitter.com/Tndldfc2el
— ANI (@ANI) October 18, 2022