भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
सिकरवार के भाई सतीश सिकरवार कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर ग्वालियर पूर्व से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने सिकरवार के निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
बताया गया है कि सत्यपाल सिकरवार को विधानसभा के उप-चुनाव के चलते मलेहरा में तैनात किया था, मगर उन्होंने पार्टी के आदेश का पालन नहीं किया, जिसके चलते पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे सतीश सिकरवार ने पिछला चुनाव भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। उप-चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं।
सत्यपाल व सतीश के पिता गजराज सिंह सिकरवार भी भाजपा से जुड़े हैं। सिकरवार की सदस्यता से निष्कासित किए जाने को लेकर भाजपा में विरोध भी शुरू हो गया है।
मप्र में पूर्व विधायक सिकरवार भाजपा से निष्कासित
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...