nayaindia Amarinder Singh News: अमरिंदर सिंह कर सकते हैं BJP के साथ गठबंधन!
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह आज करने जा रहे बड़ा ऐलान, क्या हो सकता है BJP के साथ गठबंधन!

Share

नई दिल्ली | Amarinder Singh News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने दी। ऐसे में पंजाब में सियासी हलचले तेज हो गई हैं। Amarinder Singh इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आज अमरिंदर सिंह कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- West Bengal की ममता सरकार का बड़ा फैसला, 7 नवंबर से पान-मसाला और गुटखे पर प्रतिबंध

कर सकते हैं नए राजनीतिक दल की घोषणा

Amarinder Singh News: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आपसी विवादों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और इसी विवाद के चलते उन्हें अपना सीएम का पद भी छोड़ना पड़ा है। ऐसे में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। अब माना जा रहा हैं अमरिंदर सिंह आज अपने नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा कर सकते हैं।

Punjab Political Drama

भाजपा के साथ हो सकता है गठबंधन

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने भाजपा के अमित शाह से भी मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि, अगर किसान आंदोलन का समाधान किसानों के पक्ष में होता है तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों को लेकर समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि, मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करूंगा।

ये भी पढ़ें:- आदिवासी नृत्य महोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे झारखंड—पंजाब के मुख्यमंत्री

पंजाब के लिए जारी रहेगी लड़ाई

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा था कि, वे पंजाब का हित चाहते हैं और पंजाब के भविष्य को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित बनाने तक चैन की सांस नहीं लूंगा।

ये भी पढ़ें:- Bihar Politics : CM Nitish Kumar का बड़ा बयान कहा- लालू मुझे गोली मरवा सकते हैं, इससे ज्यदा कुछ नहीं कर सकते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें