ताजा पोस्ट

सपा के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह का निधन

ByNI Desk,
Share
सपा के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह का निधन
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित राम मनोहर अस्पताल में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पूर्व सांसदह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था जहां कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज के निवासी चंद्रनाथ सिंह वर्ष 1999 में उन्होंने पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी। तब प्रतापगढ़ का पट्टी और वीरापुर विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल था। उन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबियों में गिना जाता था। वह प्रतापगढ़ सदर सीट से 1996 में विधायक भी रहे। उनके परिवार में पत्नी उषा सिंह, एक पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ राजा भैया और पुत्री पूर्णिमा सिंह है। उनके निधन से जौनपुर और प्रतापगढ़ के सपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया है। उनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published

और पढ़ें