चेन्नई। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पी एच पांडियन का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
पिछले कुछ महीनों से पोरूर उपनगर स्थित श्रीरामचंद्र मेडिकल सेंटर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था , जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांसे ली।
अन्नाद्रमुक के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन के करीबी सहयोगी रहे पांडियन ने 1977, 1980 और 1984 में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र चेरनमहादेवी से विधानसभा का चुनाव जीता था। उन्होंने 1980 से 1984 तक विधानसभा के उपाध्यक्ष और 1985 से 1989 तक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। वह 1999 में तिरूनेलवेली सीट से सांसद निर्वाचित हुए।
राज्य के मत्स्यपालन मंत्री डी जयकुमार ने श्री पांडियन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पांडियन का निधन अन्नाद्रमुक और राज्य की जनता के लिए क्षति है।
तमिलनाडु के पूर्व विस अध्यक्ष पांडियन का निधन
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...