ताजा पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सेठी का निधन

ByNI Desk,
Share
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सेठी का निधन
भुवनेश्वर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 साल के थे। सेठी वर्ष 200 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सेठी बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। वह भद्रक लोकसभा सीट से आठ बार सांसद निर्वाचित हुए थे। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए भी निर्वाचित हुए थे। सेठी के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सेठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने दिवंगत सेठी को एक दिग्गज सांसद और एक सक्षम प्रशासक बताया है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान सेठी ने अपनी समर्पित सेवा और प्रतिबद्धता के लिए जनता का विश्वास हासिल किया था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से ओडिशा ने एक उच्च दर्जे का राजनेता खो दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सेठी के निधन को ओडिशा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है और सेठी के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।
Published

और पढ़ें