ताजा पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन

ByNI Desk,
Share
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही का निधन
सीतापुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल राही का कल रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल राही के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि वह एक अनुभवी नेता थे। राही नरसिम्हा राव सरकार के दौरान गृह राज्य मंत्री बने और सीतापुर जिले के मिश्रिख से चार बार सांसद और हरगांव से दो बार विधायक रहे। वह कांग्रेस छोड़ 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए लेकिन 2019 में फिर कांग्रेस में लौट आए। उनके बेटे सुरेश राही सीतापुर के हरगांव से भाजपा विधायक हैं।
Published

और पढ़ें