ताजा पोस्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम Kalyan Singh की हालत नाजुक, डाक्टरों ने कही ये बात

Share
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम Kalyan Singh की हालत नाजुक, डाक्टरों ने कही ये बात
लखनऊ | Kalyan Singh Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की तबीयत नाजुक हो गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण का ब्लड प्रेशर भी कम हो गया है और उनका डायलिसिस किया जा रहा है। पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया है कि पूर्व यूपी सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उनको वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने कई बार अस्पताल जा चुके हैं। Kalyan Singh Condition Critical ये भी पढ़ें :- भारत में मिला ‘Delta Plus’ वैरिएंट अमेरिका में मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में भारत में मिले 36,571 केस, 540 की मौत Kalyan Singh Health Update : 89 साल के कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ और अन्य संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब हुए करीब दो महीने से भी ज्यादा हो गए है। उनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें :- अमेरिकी संसद भवन के पास बम की सूचना, प्रशासन में हड़कंप, खाली कराया गया पूरा इलाका कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण कल्याण सिंह को दिल का हल्का दौरा भी पड़ा था, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ें :- Raksha Bandhan 2021: शुभ संयोगों के बीच आ रहा है रक्षा बंधन, भाई-बहन के लिए होगा बेहद खास, जानें शुभ मुहूर्त राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे कल्याण सिंह भाजपा के वरिष्ठ और कद्दावर नेता माने जाते हैं। यूपी के पूर्व सीएम रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। ये भी पढ़ें :- मिलिए 22 वर्षीय अरहान बागती से, टोक्यो पैरालिंपिक के लिए भारत का पहला डिप्टी शेफ डी मिशन
Published

और पढ़ें