मुंबई | Sourav Ganguly: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ओर टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए जोरदार संघर्ष चल रहा है वहीं दूसरी ओर, बीसीसीआई को जल्द नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। जिसके लिए 18 अक्टूबर को बोर्ड की एजीएम होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही बोर्ड 11 अक्टूबर यानि मंगलवार को एक अलग से बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में शामिल होने के लिए बोर्ड से सभी अधिकारी आज रात ही मुंबई पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि, इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- डीपनेक ब्लाउज में Sharvari Wagh ने दिए बोल्ड पोज, फैंस का छूटा पसीना
Sourav Ganguly: जानकारी में सामने आया है कि, मंगलवार को होने जा रही बोर्ड की बैठक में चुनाव से लेकर नए पदाधिकारियों के नाम पर भी चर्चा होगी। इसी के साथ ये बात भी सामने आ रही है कि, वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली फिर से अध्यक्ष नहीं बनेंगे। ऐसे में देखना होगा कि क्या सौरव गांगुली चुनाव लड़ते हैं या नहीं। दरअसल, उनके आईसीसी में जाने की भी चर्चा है।
ये भी पढ़ें:- एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने की उर्फी जावेद की नकल, एक्ट्रेस भी हंसी
तो क्या अब रोजर बिन्नी को मिलेगा मौका?
Sourav Ganguly: सूत्रों की माने तो नई कार्यकारिणी में किसे जगह मिलेगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। चर्चें तो ये भी है कि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। वे अभी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
ये भी पढ़ें:- Karan Johar ने ट्विटर को कहा अलविदा, इस वजह से लिया ये फैसला
ये भी पढ़ें:- मौनी रॉय ने दिखाई अपनी खूबसूरत अदाएं, फैंस हुए दीवाने…