ताजा पोस्ट

औरंगाबाद: छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 7 पुलिसकर्मी सहित 25 लोग झुलसे

ByNI Desk,
Share
औरंगाबाद: छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 7 पुलिसकर्मी सहित 25 लोग झुलसे
औरंगाबाद | Aurangabad Gas Cylinder Blast: बिहार में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहार छठ पूजन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। औरंगाबाद में शनिवार की सुबह छठ का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें 7 पुलिस जवान समेत 25 झुलस गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से करीब घायलों को दूसरी ओर रेफर किया गया है। प्रसाद बनाते समय लगी आग जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के शाहगंज इलाके में अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। कुछ रिश्तेदार नहाय खाय पर आए थे। तभी गैस सिलेंडर से गैस लीक हुई और घर में आग लग गई। घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची और आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग तुरंत काबू नहीं कर सके। ये भी पढ़ें:- नवंबर में ब्रिटेन में कोरोना की नई लहर की चेतावनी, सरकार हुई अलर्ट सिलेंडर ने पकड़ी आग तो हो गया ब्लास्ट Gas Cylinder Blast:  जब सभी लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे 7 पुलिसकर्मी समेत करीब 25 लोग उसकी चपेट में आ गये और झुलस गए। ये भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान में आग! यात्रियों में हड़कंप Aurangabad Gas Cylinder Blast:  हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी भी दी गई है। ये भी पढ़ें:- शर्मनाक! बेवफा पत्नी प्रेमी से बनाती संबंध और एक दिन काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट फिर…  
Published

और पढ़ें