ताजा पोस्ट

गहलोत ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को किया नमन

ByNI Desk,
Share
गहलोत ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को किया नमन
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कई मंत्रियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गहलोत ने शासन सचिवालय पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके कला एवं संस्कृति मंत्री बी डी कल्ला, सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव राजीव स्वरूप आदि ने भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गहलोत जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचे और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके कल्ला, गर्ग, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शालेे मोहम्मद ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर महात्मा गांधी को याद किया। मुख्यमंत्री ने शास्त्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय एक प्रेरणा बनी हुई है। उनका आह्वान, 'जय जवान जय किसान' आज भी प्रासंगिक है। देश हमेशा उनका आभारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया और सोशल मीडिया के जरिए कहा कि विश्व को सत्य, अहिंसा एवं सन्मार्ग का भाव सिखाकर भारतीय इतिहास में अमर दीप की तरह जलने वाले परम पूज्यनीय महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें चरण वंदन। साथ ही दुनिया में शांति एवं समरसता की मंगलकामनाओं के साथ सभी को विश्व अहिंसा दिवस की हार्दिक बधाई।
Published

और पढ़ें