गाजियाबाद | Ghaziabad Bus Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- बच्चों को लग सकेगी भारत में बनी कोवैक्सीन, कब लगेगी और क्या है आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण जानें
जानकारी के अनुसार, यह बस ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद आ रही थी। गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में भाटिया मोड़ फ्लाईओवर पर बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाकर फ्लाईओवर की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे से जा रही एक स्कूटी पर जा गिरी। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 7 सवारियां घायल हो गई। इस हादसे को जिसने भी देखा उसका दिल दहल उठा।
ये भी पढ़ें:- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेरक PM Modi चिंतित, जल्द स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना
मच गई चीख-पुकार
Ghaziabad Bus Accident: बस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की मदद से घायल सवारियों को बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें:- Delhi का IPL खिताब का सपना टूटा, त्रिपाठी का एक छक्का पड़ा पूरी दिल्ली टीम पर भारी, KKR तीसरी बार फाइनल में
इस हादसे के बारे में गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस को क्रेन की मदद से खड़ा किया गया और रास्ता खुलवाया गया। घायलों को भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें:- 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में एक्ट्रेस Nora Fatehi से ED की पूछताछ
ये भी पढ़ें:- Kerala सरकार का ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वाले मृतक के परिवार को हर महीने 5 हजार की सहायता
Ghaziabad Bus Accident: फ्लाईओवर से स्कूटी सवार पर गिरी बस, एक की मौत, कई घायल
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...