ताजा पोस्ट

दिग्विजय के कारण गिरी सरकार : शिवराज

ByNI Desk,
Share
दिग्विजय के कारण गिरी सरकार : शिवराज
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गिरने का कारण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बताया और कहा कि उनके के कारण पैदा हुयी परिस्थितियों के चलते यह सरकार गिरी है। चौहान ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण ही गिरी है। प्रदेश की बदहाली और दुर्व्यवस्था देखकर कांग्रेस के मित्र ही इतने नाराज हो गए कि साथ छोड़कर चले गए। कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, लेकिन उनके आसपास काम कर रहे दिग्विजय सिंह के कारण परिस्थितियां ऐसी पैदा हो गयीं कि यह सरकार गिर गयी।
Published

और पढ़ें