ताजा पोस्ट

सौराष्ट्र की 48 सीटें भाजपा के निशाने पर! PM Modi करने जा रहे ताबड़तोड़ रैलियों की शुरूआत

ByNI Political,
Share
सौराष्ट्र की 48 सीटें भाजपा के निशाने पर! PM Modi करने जा रहे ताबड़तोड़ रैलियों की शुरूआत
गांधीनगर | Gujarat Assembly Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न होते ही गुजरात चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के गुजरात प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए खुद भी चुनावी मैदान में ताबड़तोड़ रैलियां करने की तैयारी में हैं। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 20 नवंबर को आधिकारिक तौर पर प्रचार अभियान का बिगुल बजाने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें:- बम धमाके में बच्ची की मौत, TMC नेता ने पालतू गंधे के बांध रखे थे जिंदा बम, मासूम ने समझी बॉल.. पीएम मोदी कर सकते हैं 30 रैलियां Gujarat Polls 2022: पीएम मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होकर वापस भारत लौट चुके हैं। अब उनका अगला मिशन गुजरात चुनाव 2022 है। ऐसे में गुजरात में प्रचार अभियान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी राज्य भर में लगभग 30 रैलियां कर सकते हैं। पीएम मोदी गुजरात के सौराष्ट्र में 3 जनसभाओं को संबोधित कर वहां भाजपा की लहर लाने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना मरीजों का मिलना जारी, आज सामने आए 635 केस, दिल्ली-राजस्थान में ऐसे हैं हालात सौराष्ट्र की 48 सीटें हैं भाजपा के निशाने पर Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें सौराष्ट्र क्षेत्र में हैं। ऐसे में पीएम मोदी के प्रचार अभियान की शुरुआत सौराष्ट्र क्षेत्र से होना लाजमी है। भाजपा इस बार किसी भी हालत में इस सौराष्ट्र अपना प्रदर्शन और भी मजबूत करना चाहेगी। ताकि, इस क्षेत्र की 48 सीटों को किसी भी तरह जीत लिया जाए। बता दें कि, सौराष्ट्र में कांग्रेस ने 2017 के चुनावों में काफी सीटें अपने नाम की थी। 2017 में पाटीदार आंदोलन के चलते सौराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा था और कांग्रेस ने इस इलाके में बाजी मारते हुए 30 सीटों पर कब्जा जमा लिया था जबकि, भाजपा की सीटों की संख्या 35 से घटकर 23 रह गई थी। ये भी पढ़ें:- Sara Ali Khan की लेटेस्ट फोटो देख फैन्स ने कहा शुभमन गिल का गांव…
Published

और पढ़ें