नई दिल्ली | Gujarat Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कांग्रेस से सत्ता छीनकर खुद की ‘आम आदमी पार्टी’ की सरकार बनाने वाले ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल का अब अगला टारगेट गुजरात है। दिल्ली सीएम केजरीवाल की पंजाब पर फतह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election 2022) पर नजर टिकी हुई है। जिसके लिए आज से केजरीवाल गुजरात में शंखनाद करने जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पांच राज्यों में भाजपा से मात खाने वाली कांग्रेस अब पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें:- विपक्ष में नेता का गंभीर संकट
अहमदाबाद में होगा रोड शो
Gujarat Elections 2022: पंजाब में कांग्रेस को मात देकर सत्ता में आने वाली ‘आप’ अब गुजरात में भाजपा को टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतर रही है। इसके लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। दोनों नेता अहमदाबाद में रोड शो करेंगे और लोगों को आम आदमी पार्टी की ओर आकृर्षित करने का प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें:- फौजी शिंकजे में ढील
रोड शो के जरिए ‘आप’ के लिए करेंगे माहौल तैयार
अरविंद केजरीवाल का गुजरात का ये दो दिन का दौरा और भगवंत मान के साथ बड़ा रोड शो गुजरात के लोगों के बीच आम आदमी पार्टी के लिए माहौल तैयार करेगा। इसके लिए सीएम अरविंद केजरीवाल आज गांधी आश्रम जाएंगे और शाम 4 से भगवत मान के साथ अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। 3 अप्रैल को सीएम केजरीवाल स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन के लिये पंहुचेंगे। बाद में गुजरात में आप नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें कि, आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब की तर्ज पर पूरे जोर-शोर के साथ गुजरात का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें:- बिजली की दरें बढ़ाने का कमलनाथ ने किया विरोध
गुजरात में कांग्रेस का भी बड़ा दांव
Gujarat Elections 2022: वहीं दूसरी ओर, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में मात खाने वाली कांग्रेस पार्टी भी गुजरात में सक्रिय होती दिख रही है। जिसके लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने इलेक्शन स्ट्रैटिजिस्ट प्रशांत किशोर और इंडस्ट्रियलिस्ट नरेश पटेल पर भरोसा जताया है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव प्रशांत किशोर की निगरानी में लड़ सकती है।