नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार को आएंगे। गुरुवार की सुबह आठ बजे से दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक विधानसभा की तस्वीर साफ हो जाएगी। गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है तो हिमाचल प्रदेश में उसका दावा है कि हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज इस बार बदलेगा। मतदान के बाद आए एक्जिट पोल अनुमानों में गुजरात में भाजपा को बडी जीत मिलने का अनुमान है तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए में पिछले महीन 12 नवंबर को वोट डाले गए थे और गुजरात के विधानसभा चुनावों की वजह से नतीजे रोक कर रखे गए हैं। गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोटिंग हुई। एक दिसंबर को 89 और पांच दिसंबर को बची हुई 93 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। भाजपा पिछले 27 साल से गुजरात सरकार में है और वह सातवीं बार चुनाव जीत कर नया रिकॉर्ड बनाना चाहती है। आम आदमी पार्टी के वोट बंटवारे की वजह से कांग्रेस को नुकसान का अंदेशा है।
इन दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ साथ पांच राज्यों की छह विधानसभा और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे भी गुरुवार को आएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव बेहद अहम है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से यह सीट खाली हुई है। राज्य में रामपुर और खतौली दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं। बिहार में कुढ़नी, ओड़िशा में पद्मपुर, छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर और राजस्थान में सरदारशहर सीट पर उपचुनाव हुआ है।
गुजरात, हिमाचल के नतीजे आज
और पढ़ें
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...