nayaindia पेट्रोलियम कीमतों के विरोध में आधे दिन प्रदेश को बंद रखें : कमल नाथ - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट | देश | मध्य प्रदेश| नया इंडिया|

पेट्रोलियम कीमतों के विरोध में आधे दिन प्रदेश को बंद रखें : कमल नाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में 20 फरवरी को आधे दिन स्वेच्छा से प्रदेश बंद करने का आह्वान किया है। कमल नाथ ने कहा पेट्रोल – डीजल एवं रसोई गैस के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है, जनता पर महंगाई की मार निरंतर बढ़ती जा रही है।

जो लोग महंगाई से राहत के नाम पर सत्ता में आये थे, वो आज जनता को रोज महंगाई की आग में झोंक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, जनता निरंतर करो में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसी भी प्रकार की राहत प्रदान नहीं कर रही है। कांग्रेस जनता के साथ सदैव खड़ी है, जनता के हित के लिये हम सदैव संघर्षरत है और रहेंगे।

कमल नाथ ने दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में जनता का आह्वान करते हुए कहा, पेट्रोल- डीजल के व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोधस्वरुप ,जनता को राहत प्रदान करने की मांग व भाजपा सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस 20 फरवरी को जनता से स्वेच्छा से आधे दिन के प्रदेश बंद का आह्वान करती है।

ज्ञात हो कि राज्य में प्रीमियम पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर की दर को पार कर गया है, वहीं सामान्य पेट्रोल सौ को पार करने की उत्सुकता में है। इसको लेकर कांग्रेस ने जनता से विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
दिल्ली में मोदी के खिलाफ पोस्टर लगेः छह लोग गिरफ्तार, सौ प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली में मोदी के खिलाफ पोस्टर लगेः छह लोग गिरफ्तार, सौ प्राथमिकी दर्ज