नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नरेश पटेल को पार्टी में शामिल कराने कोशिश कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अपने को राभक्त बता रहे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल पाला बदल कर भाजपा में जा सकते हैं। पिछले कई दिनों से हार्दिक पटेल अलग अलग तरीके से कांग्रेस से नाराजगी जता रहे हैं और भाजपा में शामिल होने के संकेत दे रहे हैं। अब उन्होंने पहले से ज्यादा स्पष्ट संकेत दिया है। Hardik may join BJP
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अपने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम बायो से कांग्रेस हटा दिया है, भगवा ओढ़ लिया है और अपने को रामभक्त बताया है। हार्दिक का कहना है कि वे गुजरात में अपने कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी व्हाट्सऐप डीपी भी बदल दी है। नई डीपी में वो भगवा शॉल पहने दिख रहे हैं। पिछले दिनों हार्दिक ने खुद को हिंदुत्व से जोड़ा और एक मौके पर कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने भाजपा की भी तारीफ की है।
Read also राज्यपालों का काम फैसले रोकना नहीं
तभी कहा जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा है कि तारीफ तो वे बाइडेन की भी करते हैं तो क्या बाइडेन के साथ चले जाएंगे। पिछले दिनों हार्दिक ने कहा था कि उन्हें भाजपा में जाने का फैसला लेना भी पड़ा तो वे इस विषय को खुले दिल से लोगों के सामने ले जाएंगे। अभी तक हार्दिक कांग्रेस के प्रति नाराजगी जता रहे हैं लेकिन कह रहे हैं कि वे राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नाराज नहीं हैं, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं।
Tags :bjp Hardik Patel