चंडीगढ़। हरियाणा मंत्री परिषद की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर सिंह खट्टर की अध्यक्षता में छह जुलाई को यहां प्रदेश सिविल सचिवालय में पूर्वाहन 11 बजे होगी।
आज यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। बैठक में राज्य में कोरोना लॉकडॉउन के चलते आर्थिक गतिविधियां तेज करने समेत अनेक अहम फैसले लिये जाने की सम्भावना है।