nayaindia हरियाणा :बलात्कार के आरोपी राम रहीम को मां से मिलने के लिए मिली परौल, 2017 से सलाखों में है डेरा प्रमुख - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट | देश | हरियाणा| नया इंडिया|

हरियाणा :बलात्कार के आरोपी राम रहीम को मां से मिलने के लिए मिली परौल, 2017 से सलाखों में है डेरा प्रमुख

यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिल गई है। 48 घंटे के लिए राम रहीम को पैरोल दी गई है। इससे पहले भी राम रहीम ने कई बार कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट के चलते उसे पैरोल देने से इनकार कर दिया गया था। अब राम रहीम को पैरोल मिल गई है।राम रहीम (53) अपनी दो महिला शिष्यों के बलात्कार के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है।इससे पहले हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिये ”आपात पैरोल” मांगी थी।

इसे भी पढ़ें देश ने खोया महान पर्यावरणविद्, वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध Sunderlal Bahuguna का निधन, CM तीरथ सिंह रावत ने जताया दुख

मां के पास ही रहेंगे राम रहीम

फिलहाल डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम गुरुग्राम पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि राम रहीम गुरुग्राम के मानेसर के एक फ़ार्म हाउस में है। जानकार के अनुसार, फार्म हाउस में ही राम रहीम की मां नसीब कौर भी हैं। राम रहीम की मां का मेदांता से इलाज चल रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी मां के पास ही रहेगा। राम रहीम जेल से सीधे अपनी मां के पास ही गया है।

मां से मिलने के कारण मिली परौल

सूत्रों के अनुसार, सोमवार (17 मई) को गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया के जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन किया था। छह दिन पहले राम रहीम का स्वास्थ्य खराब होने के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पीजीआई रोहतक में शिफ्ट किया गया था। पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था। अब राम रहीम ने अपनी मां के बीमार होने का हवाला देते हुए इमरजेंसी पैरोल की मांग की है।

पहले भी मिली थी एक दिन की पैरोल

पिछले साल राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी गई थी। उसे कड़ी सुरक्षा और बहुत ही गोपनीय तरीके से गुरुग्राम के मेदांता मेडीसिटी में ले जाया गया था। पहले भी परिवार में शादी-समारोह के लिए भी पैरोल मांगी गई थी, लेकिन उस समय भी डेरा प्रमुख को राहत नहीं मिली थी। 25 अगस्त 2017 से राम रहीम सलाखों के पीछे है। इसी दिन पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
मोदी और किशिदा ने की दोपक्षीय वार्ता
मोदी और किशिदा ने की दोपक्षीय वार्ता